Translate


Home » जोधपुर » 2 किलो अवैध अफीम व 1 किलो डोडा पोस्त बरामद

2 किलो अवैध अफीम व 1 किलो डोडा पोस्त बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
106 Views

शातिर तस्कर सहित दो आरोपी गिरफ्तार, एक केम्पर गाड़ी जब्त

फलोदी (पारस लूंकड़)। जिला पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना ने बताया कि पुलिस टीम ने देचू में नाकाबंदी कर एक शातिर तस्कर व एक अन्य आरोपी के कब्जे से 2.02 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम व 1.100 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर एक केम्पर गाड़ी जब्त की है।
अवाना ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रमसिंह भाटी व वृताधिकारी लोहावट के निर्देशन में थाना देचू के आगे नाकाबंदी कर संदिग्ध केम्पर नंबर आरजे 19 जीएच 1853 को रूकवाकर चैक किया तो आरोपी माधाराम पुत्र रतनाराम व माधाराम पुत्र देवाराम के कब्जे से 2.02 किलोग्राम अवैध अफीम व 1.100 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरूद्व थाना देचू पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों के कब्जे से बोलेरो केम्पर को जब्त किया गया है। आरोपी माधाराम पुत्र रतनाराम व माधाराम पुत्र देवाराम से अवैध अफीम व डोडा पोस्त की खरीद-फरोख्त के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले