फलोदी (पारस लूंकड़)। राजस्थान विद्युत ठेका कर्मचारी संघ (भारतीय मजदूर संघ) की बैठक बुधवार को आदर्श नगर स्थित डॉ. हेडगेवार भवन फलोदी में रखी गई। मुख्य अतिथि राजस्थान विद्युत ठेका कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष जोतसिंह सोगरवाल, प्रदेश महामंत्री कालुराम गर्ग, डिस्कॉम श्रमिक संघ जिलाध्यक्ष करणसिंह राजपुरोहित की उपस्थिति में हुई। बैठक में भारत माता के चित्र के आगे में दीप प्रज्वलित कर शुरुआत की गई। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं को विस्तृत से सुना व समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। प्रदेश महामंत्री द्वारा सर्वसम्मति से फलोदी जिले की कार्यकारिणी घोषित की गई, जिसमें अध्यक्ष हेतु दुर्गाराम भील, उपाध्यक्ष शैतानाराम, मेशा गर्ग, पदमाराम देवड़ा, पूनाराम चौधरी, इमरान खान, महामंत्री खींयाराम, कोषाध्यक्ष अरूण रामावत, संगठन मंत्री मोतीराम बरवड़, प्रचार मंत्री भंवरसिंह राठौड़ ढेलाणा, सहप्रचार मंत्री मनीष मुलावत व कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र चौधरी, सुगनाराम मेघवाल, मेघराज मोखेरी, बाबूराम मतोडा, चम्पाराम चौधरी, याकूब बिठड़ी, राजूराम एकां भाटिया को बनाया गया। अंत में नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष दुर्गाराम भील ने कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। मंच संचालन कमलेशकुमार मेघवाल ने किया।
