Translate


Home » जोधपुर » विद्या भारती विद्यालय आदर्श विद्या मंदिर बोरुन्दा में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

विद्या भारती विद्यालय आदर्श विद्या मंदिर बोरुन्दा में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
96 Views

बोरुन्दा (मोहम्मद अफजल)। कस्बे के आदर्श विद्या मंदिर बोरुन्दा में बुधवार को परीक्षा परिणाम व प्रतिभावान छात्रों का प्रतिभा – सम्मान समारोह आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि बोरुन्दा जाट समाज के अध्यक्ष गोपाराम भंवरिया व कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमप्रकाश लखारा ने की। इस अवसर पर प्रतिभा शाली विद्यार्थियों को स्मृति चिन्हप्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

जिसमें कक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थि , सामाजिक सरोकार में सेवानिधि संग्रह करने वाले प्रतिभा,विद्यालय में नियमित सर्वाधिक दिन स्वच्छ होकर गणवेश आने वाले विद्यार्थी, सेवा कार्य में सहयोगी एवं अनुशासन के लिए विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह भामाशाह दीपक शर्मा की तरफ से देखकर सम्मानित किया गया। विद्या मंदिर के परीक्षा परिणाम की घोषणा करते हुए मुख्य अतिथि गोपाराम भंवरिया ने बताया कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार वान बनकर मां भारती के चरणों में अपना योगदान देकर देश के विकास में भागीदार बने। इस अवसर पर नंदकिशोर टाक, दुर्गाराम सुथार, शिक्षाविद ओमप्रकाश वैष्णव, राम अवतार दाधीच, बन्ने सिंह, गौरी शंकर शर्मा, डॉ. रमेश जांगिड़ , हंसराज सुथार, कुलदीप आर्य , अभिमन्यु लखारा,अक्षय शर्मा, अभिभावक व विद्या मंदिर के आचार्य आचार्या उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य प्रताप सिंह चारण ने परीक्षा परिणाम पर आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले