Translate


Home » जोधपुर » पदोन्नति पर मिले सम्मान और अभिनंदन के लिए जताया आभार

पदोन्नति पर मिले सम्मान और अभिनंदन के लिए जताया आभार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
147 Views

फर्स्ट इंडिया न्यूज़ चैनल के रेजीडेंट एडिटर बनाए जाने पर विभिन्न सामाजिक और मीडिया संगठनों ने किया वरिष्ठ पत्रकार राजीव गौड़ का किया अभिनदंन और स्वागत

जोधपुर। जोधपुर के वरिष्ठ पत्रकार और मारवाड़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजीव गौड़ को फर्स्ट इंडिया न्यूज़ चैनल प्रबंधन द्वारा सीनियर स्पेशल रिपोर्टर पद से पद्दोन्नत करते हुए रेजिडेंट एडिटर के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपे जाने पर जोधपुर के विभिन्न मीडिया संस्थानों के अलावा सामाजिक संगठनों ने खुशी का इजहार करते हुए बधाई देने के साथ सम्मान और अभिनंदन किया,जिस पर राजीव गौड़ ने सभी का हृदय की गहराइयों से आभार अभिव्यक्त किया है।
पदोन्नति का समाचार मिलने के साथ एक ओर जहां वरिष्ठ पत्रकार एम आर मलकानी, संगीता शर्मा और के डी इसरानी ने नई जिम्मेदारी के लिए राजीव गौड़ को शुभकामनाएं दी,वहीं दूसरी ओर मारवाड़ प्रेस क्लब,जोधपुर प्रेस क्लब, अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण फेडरेशन, सत्यमेव जयते सिटिजन सोसायटी,श्याम भक्ति सेवा संस्थान, सर्व ब्राह्मण महासभा राजस्थान,शनि धाम परिवार,घोड़ा घाटी बालाजी मंदिर परिवार,मंछापूर्ण महादेव मंदिर परिवार, महावीर बालाजी मंदिर परिवार,गौड़ ब्राह्मण समाज, मायड़ फाउंडेशन, फाइनेंस फेडरेशन ऑफ़ इंडिया, राजस्थान लॉयर्स एसोसिएशन और जर्नलिस्ट कौंसिल ऑफ़ इंडिया ने अपनी शुभकामनाएं दी तो वहीं दूसरी ओर ब्लू सिटी परिवार, द न्यूज बर्ड परिवार,ओम जी की होटल,श्रीराम एक्सीलेंस ग्रुप,जेएनवीयू राजस्थानी विभाग, टाइम्स ऑफ ब्लू सिटी,सवेरा राजस्थान,सूर्यनगरी तहलका,तेज प्रहार संदेश,जोधपुर एक्सप्रेस,महका संसार,जोधाणा एक्सप्रेस और ट्रू इंडिया की ओर से भी उत्तरोत्तर प्रगति के लिए शुभकामनाएं दी गई।

फर्स्ट इंडिया न्यूज़ चैनल के रेजिडेंट एडिटर राजीव गौड़ ने बताया कि,खबर ही जीवन है के संदेश को पूरे देश और दुनिया के पत्रकारिता जगत में आत्मसात करने वाले फर्स्ट इंडिया न्यूज़ चैनल के चेयरमैन डॉक्टर जगदीशचंद्र के सानिध्य में लगातार 15 वर्षों से सेवाएं देते हुए जो अनुभव प्राप्त किए और हर प्रकार की चुनौतियों के बीच जनहित की स्वस्थ पत्रकारिता की राह को अपनाया,उसी का नतीजा है कि,ये नई जिम्मेदारी फर्स्ट इंडिया न्यूज़ चैनल के चेयरमैन डॉक्टर जगदीशचंद्र और मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने सौंपी है,जिसे पूरे निष्ठा, ईमानदारी, लगन, मेहनत और समर्पण भाव से निभाने के लिए हर पल तत्पर रहूंगा।

इस पदोन्नति के अवसर पर समूचे मारवाड़ और राजस्थान भर से मिली शुभकामनाओं के लिए बेहद अभिभूत हूं,सभी का आभार व्यक्त करते हुए इतना ही विश्वास दिला सकता हूं कि,1989 से पत्रकारिता के जीवन में प्रवेश करने के बाद से अब तक जनहित को ध्यान में रखकर स्वस्थ पत्रकारिता के प्रति समर्पण के जो भाव रहे हैं जीवन भर इसी समर्पण के साथ अपनी सेवाएं देता रहूंगा। विभिन्न सामाजिक और मीडिया संगठनों द्वारा दिए गए मान सम्मान और किए गए अभिनंदन के लिए सभी का कोटि-कोटि आभार भी व्यक्त करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले