Translate


Home » जोधपुर » “जोधपुर के इतिहास में पहली बार नि:शुल्क जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता”

“जोधपुर के इतिहास में पहली बार नि:शुल्क जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता”

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
80 Views

जोधपुर। महात्मा अघट दयालानंद जी फाउंडेशन के तत्वाधान में जोधपुर में पहली बार नि:शुल्क जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता-2024 का आयोजन 17 मई 2024 को सेक्टर 8, मयूर स्कूल स्पोर्ट्स अकादमी, कुड़ी भगतासनी हाऊसिंग बोर्ड जोधपुर, के परिसर में आयोजित होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी अपनी प्रविष्टि प्रतियोगिता स्थल पर दिनांक 5 मई 2024 से शाम 5 बजे से शाम 8 बजे तक दिनांक 15 मई 2024 तक स्वयं पहुंचकर करानी हैं।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी की उम्र 1 जून 2024 को 6 साल से कम और 18 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस प्रतियोगिता में अपने अपने वर्ग के स्वर्ण व रजत पदक विजेता ही इसी वर्ष जून में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। दिए गए समय पर प्रविष्टि नहीं देने पर, उस पर विचार नहीं किया जाएगा। प्रतिभागी प्रतियोगिता के लिए अपनी प्रविष्टि कराते समय अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, जन्म प्रमाण या आधार कार्ड या अपने विद्यालय का आईडी कार्ड (2023- 24) की मूल और छाया प्रति साथ लेकर अपनी प्रविष्टि स्वयं पहुंचकर कराए ताकि प्रतिभागी का वजन लिया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले