जोधपुर। कस्बे के विद्या भारती विद्यालय आदर्श विद्या मंदिर धवा में शुक्रवार को परीक्षा परिणाम व प्रतिभावान छात्रों का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। समारोह में स्थानीय समिति के अध्यक्ष मदनलाल पटेल, मुख्य अतिथि के रूप में धवा ग्राम सरपंच प्रतिनिधि सुभाष दमामी एवं वरिष्ठ अध्यापक प्रेमसिंह राठौड़ रहे। इस अवसर पर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया। जिसमें कक्षा में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थी, 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी, विद्यालय में नियमित सर्वाधिक दिन स्वच्छ गणेवेश वाले विद्यार्थी, अनुशासन एवं सर्वाधिक उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्या मंदिर के परीक्षा परिणाम की घोषणा करते हुए स्थानीय समिति के अध्यक्ष मदनलाल ने बताया कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कारवान बनकर मां भारती के चरणों में अपना योगदान देकर देश के विकास में भागीदार बने इस अवसर पर कोषप्रमुख मोहन घांची, जितेंद्रसिंह राजपुरोहित, हनुमानपुरी, गोविंद पेशवा, केसरसिंह राठौड़, घेवरराम वादी, राकेश सुथार, चंपालाल सुथार, रूपदास वैष्णव, खीमाराम ढाका, करनाराम ढाका, सुमेरसिंह मेंलवा सहित अनेक अभिभावक एवं आचार्य उपस्थित रहे । प्रधानाचार्य भंवरलाल सुथार ने परीक्षा परिणाम पर आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।


