Translate


Home » नागौर » डेगाना के वार्ड 3 में जल भराव और बुनियादी सुविधाओं का अभाव

डेगाना के वार्ड 3 में जल भराव और बुनियादी सुविधाओं का अभाव

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
269 Views
निर्दलीय पार्षद के चुनाव को लेकर नगरपालिका ने रोका विकास कार्य, एडवोकेट ने की शिकायत

इस खबर से संबंधित वीडियों देखें –

मधुहीर राजस्थान
डेगाना (रणवीर सिंह)।  नगरपालिका डेगाना में वार्ड नंबर 3 के निवासियों को कई महीनों से जल भराव समेत अन्य बुनियादी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। एडवोकेट तेज सिंह ने नगरपालिका प्रशासन को इस संबंध में शिकायत दी है। नगरपालिका प्रशासन ने वार्ड से निर्दलीय पार्षद का चुनाव लड़े जाने का हवाला देते हुए विकास कार्यों को रोक दिया है। यह खुलासा तब हुआ जब कई बार टेलीफोन पर आश्वासन मिलने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। वार्ड की सभी कॉलोनियां नगरपालिका द्वारा नियमित हैं। इसके बावजूद यहां न तो सड़कें बनी हैं और न ही सफाई व्यवस्था ठीक है। स्ट्रीट लाइट्स की स्थिति भी खराब है। जहां एक-दो लाइटें लगी हैं, वे भी काम नहीं कर रही हैं। वार्ड का रेलवे कटिंग वाला रास्ता लगोड़ गांव और राज्य के मुख्य मार्ग को जोड़ता है। यहां दिनभर वाहनों की आवाजाही रहती है। इस मार्ग पर स्ट्रीट लाइट्स की जरूरत है। आवारा और जंगली पशुओं का खतरा भी बना रहता है। एडवोकेट तेज सिंह ने नगरपालिका से जल भराव, सड़क निर्माण, सफाई व्यवस्था, आवारा पशुओं की समस्या और स्ट्रीट लाइट्स की व्यवस्था सहित सभी मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले