मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। जोधपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश लोल ने बताया की जोधपुर जिले के लूणी पंचायत समिति की राजकीय सीनियर सैकडरी स्कूल फिटकासनी के नेतृत्व मे फिटकासनी के राजकीय स्टेडियम मे 17 वर्षीय व 19 वर्षीय बालिकाओ का हॉकी टूर्नामेंट खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है जिसमे जोधपुर जिलेभर से बालिकाओ की 55 टीमे इस प्रतीयोगीता का हिस्सा बनकर भाग ले रही है। इस खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन का आर्थिक खर्चा खुद समस्त ग्रामीणजन भामाशाह बनकर उठा रहे है जिसमे खेलकूद मे भाग लेने आई सम्पूर्ण बालिकाओ, शिक्षक गणो साथ मे आए महानुभाओ के लिए खाने पीने, चाय नाश्ता सहित सारी सुविधाओ की व्यवस्थाए की जा रही है।
इस खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन का शुभारंभ उद्घाटन राजस्थान सरकार के केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल व जोधपुर जिला उपप्रमुख विक्रमसिंह बिश्नोई ने किया। इस मौके पर फिटकासनी सरपंच रावरिङमल बिश्नोई व सीनियर सैकडरी स्कूल की प्रिसिंपल श्रीमती सरोज बिश्नोई ने प्रतियोगिता का शुभारंभ कर अध्यक्षता की।
ओमप्रकाश लोल ने बताया की इस हॉकी टूर्नामेंट खेलकूद प्रतियोगिता का फाइनल समापन 17 सितंबर को होगा जिसमे राजस्थान सरकार के खेलकूद युवा मामलात उद्योग वाणिज्यकर राज्य मंत्री के के कृष्ण कुमार बिश्नोई मुख्य अतिथि होगे साथ ही बिलाङा के विधायक अर्जुनराम गर्गा, लूणी के पूर्व विधायक महेंद्र बिश्नोई, पूर्व विधायक हीराराम मेघवाल, जेडीए पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सोलंकी सहित जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य आसपास के सरपंच पूर्व सरपंच सहित कई राजनैतिक जन प्रतिनिधिगण भाग लेगे।

इस मौके पर उद्घाटन समारोह मे केबिनेट जोगाराम पटेल, विक्रमसिंह बिश्नोई, प्रिसिंपल श्रीमती सरोज बिश्नोई, वरिष्ठ शारिरिक शिक्षक भावना के साथ सरपंच रावरिङमल बिश्नोई, पूर्व सरपंच संग्रामसिह बाबल, पूर्व सरपंच मांगीलाल बिश्नोई, पूर्व सरपंच श्यामलाल बिश्नोई, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि पुखराज बिश्नोई, पंचायत समिति सदस्य सूरेश बिश्नोई, बिश्नोई टाईगर फोर्स के संगठन मंत्री ओमप्रकाश लोल, कालूयाम कानुका उपसरपंच, तहसीलदार कुङी ,ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लूणी , समाज सेवी स्वरूप राम बूङीया ,राकेश गोदारा , मोहनराम बाबल, मालाराम बाबल, व्यवस्थाए देख रहे विकास बाबल मेकाराम बाबल, किशोर बिश्नोई, विनोद राजाराम, देवाराम सहित कही जन प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
इस आयोजन को लेकर रोजाना सैकङो की संख्याओ मे ग्रामीण जन दर्शको के रुप मे खिलाङी बालिकाओ का हौसला अफजाई कर रहे है। व्यवस्थाओ के रुप मे विकास, मेकाराम, ओमप्रकाश, श्रवणराम, मोहनराम, मास्टर श्रवणराम धायल सहित कही युवा व्यवस्थाए देख रहे है।



