Translate


Home » जोधपुर » खाते में गलती से रूपए आने का बोलकर युवती से 24 हजार की ठगी

खाते में गलती से रूपए आने का बोलकर युवती से 24 हजार की ठगी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
63 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर के बासनी तंबोलिया में रहने वाली एक युवती को शातिर ने खाते में गलती से रूपए आने की बात कहकर वापिस रूपए भेजने को कहा। इस पर युवती ने उसकी बात में आकर 24 हजार की रकम बदमाश के खाते में ट्रांसफर कर दी। बाद में उसे पता लगा कि खाते में कोई रूपए आए नहीं थे। उसने साइबर पोर्टल पर पहले शिकायत दी और अब माता का थान पुलिस थाने में फ्रॉड का केस दर्ज कराया है।
हैडकांस्टेबल भागीरथ ने बताया कि  मगजी की घाटी पन्नालाल गौशाला मंडोर हाल सुंदर सिंह भंडारी योजना बासनी तंबोलिया निवासी दुर्गा पुत्री नरपत चंद्र मेघवाल ने रिपोर्ट दी कि उसके पास में 10 अगस्त को किसी ने कॉल कर कहा कि गलती से उसने खाते में 24 हजार रूपए डाल दिए है, वह उसे वापिस लौटाए। इस पर शातिर के बताए खाते पर दुर्गा ने 24 हजार रूपए ट्रांसफर कर दिए। बाद में दुर्गा ने खाता चैक किया तो पता लगा कि रूपए नहीं आए थे। उसने साइबर पोर्टल पर भी शिकायत दी। अब थाने में केस दर्ज कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले