Translate


Home » जोधपुर » गाय को बचाने के प्रयास में कार दीवार से टकरा पलटी खाई , चालक की मौत

गाय को बचाने के प्रयास में कार दीवार से टकरा पलटी खाई , चालक की मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
58 Views
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर।शहर के पुरानी भाखरी सूरसागर क्षेत्र मेें एक व्यक्ति की कार दीवार से टक राने के बाद पलटी खा गई। हादसे में घायल व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई। बताया गया कि कार गाय को बचाने के प्रयास में दीवार से टकराने के बाद पलटी खा गई। सूरसागर पुलिस ने शव को कार्रवाई कर बाद परिजन के सुपुर्द किया।
सूरसागर पुलिस ने बताया कि सोढ़ों की ढाणी निवासी लक्ष्मण सिंह पुत्र खुंम सिंह माली ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका साला पुराना भाखरी बास सूरसागर निवासी 57 वर्षीय सुरेंद्र सिंह पुत्र सोहनलाल माली कार लेकर निकल रहा था। तब घर के नजदीक ही कार के सामने एक गाय आ गयी और कार दीवार से टकराने के बाद पलटी खा गई। इससे सुरेंद्र घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले