Translate


Home » नागौर » गणित व अंग्रेजी विषय पर कलस्टर कार्यशाला,जायल सीबीईओ ने किया औचक निरीक्षण

गणित व अंग्रेजी विषय पर कलस्टर कार्यशाला,जायल सीबीईओ ने किया औचक निरीक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
195 Views

मधुहीर राजस्थान
डेगाना/सांजू (सुशील लोरा)। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर के निर्देशानुसार आज 16/9/25को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ी खाटू में अंग्रेजी व गणित विषय की एक दिवसीय क्लस्टर कार्यशाला पी ई ई ओ चेनाराम जी चौधरी,लोकेश नवल, रामनिवास मेघवाल द्वारा मा सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया गया। दक्ष-प्रशिक्षक प्रकाश चंद्र ओझा ने बेस- पाठ्यक्रम उद्देश्य, प्रश्न पत्र निर्माण,पाक्षिक योजना निर्माण, रचनात्मक आकलन, योगात्मक आकलन एबीएल किट के बेहतर उपयोग ,वर्क बुक का उपयोग, प्रखर राजस्थान अभियान 2.0,रीडिंग कैंपेन के प्रभावी संचालन, गतिविधि आधारित कक्षा शिक्षण के क्रियान्वयन, पोर्टफोलियो संधारण एवं विषय संबंधी परिचर्चाऐ ,विमर्श एवं शिक्षक विधाओं पर संभागियों के साथ चर्चा की। अध्यापक लोकेश नवल ने भी संभागियों को अपने अनुभव बताएं। सीबीईओ श्री राधेश्याम जनागल द्वारा अपने उद्बबोधन में शिक्षकों को विद्यार्थियों के साथ सहज, सरल व सुगम शिक्षण कार्य योजना बनाने व शिक्षा विभाग व राज्य सरकार का मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान का प्रखर राजस्थान अभियान 2.0पर विशेष मनोयोग से कार्य करने
के लिए प्रेरित किया। इस कार्यशाला में अध्यापक लोकेश नवल, रामनिवास मेघवाल,मुनीर खान देशवाली ने अपने विचार साझा किए।प्रशिक्षण कार्यशाला में पीईईओ क्षेत्र बड़ी खाटू पींडिया छाजोली बरनेल क्षेत्र के 50शिक्षक – शिक्षिकाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षक औझा ने बताया कि सत्र की तिसरी क्लस्टर स्तरीय कार्यशाला नवम्बर माह में आयोजित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले