59 Views
मधुहीर राजस्थान
डेगाना (रणवीर सिंह )। राजकीय महाविद्यालय डेगाना में विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने लेख लेखन, स्लोगन प्रदर्शन और विचार प्रस्तुति के माध्यम से ओजोन परत के संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने ओजोन परत के महत्व, उसके क्षरण के कारणों और इससे होने वाले पर्यावरणीय खतरों पर विस्तार से चर्चा की। छात्रों ने “ओजोन नहीं तो जीवन नहीं”, “धरती की ढाल – ओजोन परत” जैसे स्लोगनों से जागरूकता फैलाने का प्रयास किया।
इस अवसर पर प्राध्यापकों ने भी ओजोन परत के वैज्ञानिक महत्व और इसके संरक्षण के उपायों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता को बढ़ावा देना था।


