लिव इन रिलेशनशिप में थे
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। माता का थान थाना क्षेत्र में लिव इन में रहने वाले एक युगल ने किराए के कमरें में सामूहिक रूप से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। मरने से पहले सुसाइड नोट लिखा और मर्जी से जान देने की बात की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को फंदे से उतरवाने के बाद अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। कार्रवाई के बाद शव परिजन को सुपुर्द किए गए।
माता का थान थानाधिकारी मानाराम ने बताया कि मंदिर वाला बेरा क्षेत्र मेें प्रेम सांखला का मकान है। जहां पर 42 वर्षीय मोहन सोनी पुत्र राधाकृष्ण सोनी और उम्मेद चौक की रहने वाली अनुराधा पुत्री गुमानसिंह किराये पर लिव इन में रह रहे थे। इनके द्वारा लिव इन में रहने के कोर्ट दस्तावेज भी बना रखे थे। मंगलवार की रात में पुलिस को सूचना मिली कि उनका कमरा बंद है और कोई दरवाजा भी नहीं खोल रहा है। इस पर थानाधिकारी मानाराम आदि वहां पहुंचे। थानाधिकारी मानाराम के अनुसार दोनों के शव एक ही पंखे के हुक में साड़ी पर लटके मिले। कमरें में सुसाइड नोट मिला जिस पर मर्जी से जान देने और किसी को परेशान नहीं किए जाने की बात की। मृतक मोहन सोनी सवारी टैक्सी चलाता था। अनुराधा पूर्व में शादीसुदा थी। मामले को लेकर मृतक के भांजे मेड़ता सिटी खाखडक़ी निवासी दिलीप पुत्र नैनाराम सोनी ने मर्ग दर्ज करवाया है। शवों को कार्रवाई के बाद परिजनों के सुुपुर्द कर दिया गया।


