Translate


Home » जोधपुर » सामाजिक सरोकार श्रेष्ठतम कर्तव्य: जैन

सामाजिक सरोकार श्रेष्ठतम कर्तव्य: जैन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
42 Views
आईडीबीआई बैंक बासनी ने पुलिस लाइन विद्यालय को भेंट किए तीन अलमारी सेट्स

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। सामाजिक सरोकार के तहत यदि कोई बैंक या कंपनी शिक्षा के क्षेत्र में अपने योगदान देती है तो वह सर्वोत्तम कर्तव्य माना जाता है यह बात आई डी बी आई बैंक के रीजनल हेड मनीष जैन ने कही। ज्ञात रहे की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाइन के औपचारिक निवेदन पर आईडीबीआई बैंक बसनी शाखा के मैनेजर महिपाल दत्त ने विद्यालय में भौतिक संसाधन उपलब्ध कराने करवाते हुए हैं तीन बड़े अलमारी सेट उपलब्ध करवाये। विद्यालय के पुस्तकालय में पुस्तकों की रखरखाव के लिए इन सेट्स की सख्त आवश्यकता थी जिसे बैंक ने सहर्ष स्वीकार किया और विद्यालय को यह संसाधन उपलब्ध करवाए।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र सिंह ने इसी बैंक के पावटा शाखा हेड प्रदीप महाजन का स्वागत करते हुए माल्यार्पण कर सरोपा भेंट किया। अंग्रेजी माध्यम पुलिस लाइन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रवण मालवीय ने बैंक पदाधिकारियो को विद्यालय की महिती आवश्यकता पूर्ति करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
बसनी आईडीबीआई ब्रांच के प्रबंधक नितिन बंसल ने बताया कि आईडीबीआई बैंक हमेशा ऐसे शिक्षा के क्षेत्र में अपने सरकारों को लेकर चिंतित रहता है और आवश्यकता अनुसार विद्यालय को संसाधन उपलब्ध करवाए हैं और आगे भी करवाता रहेगा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री पुष्पेंद्र सिंह जी एवं पूर्व प्रधानाचार्य श्री धर्मेंद्र कुमार जी एवं विद्यालय परिवार द्वारा शाखा प्रबंधक एवं सभी कार्यालय साभियों का आभार व्यक्त किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले