मधुहीर राजस्थान
डेगाना/सांजू (सुशील लोरा डेगाना)। राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत जिला नागौर का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन रतन बहन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नागौर में आयोजित हुआ जिसमें डेगाना के शिक्षकों ने भाग लेकर शिक्षक हितों पर अपना उद्बोधन देते हुए सुरेशकुमार डूडी ने कहा कि सरकार जल्दी से जल्दी तृतीय श्रेणी के शिक्षकों का स्थानांतरण करें l इसके लिए सरकार जल्द से जल्द स्थानांतरण नीति बनाएँ l सम्मेलन को जिला मंत्री घनश्याम सिंह चारण ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें स्कूलों में अधिकाधिक नामांकन बढ़ाना चाहिए l मुख्य वक्ता राधेश्याम गोदारा ने शिक्षा शिक्षक शिक्षार्थीयों के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला l पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष डेगाना लालाराम कुलरिया ने अपने सम्बोधन में कहा कि शिक्षकों को हमेशा छात्र हित में कार्य करना चाहिए सम्मेलन को भूराराम राईका, ब्लाक अध्यक्ष बजरंग लाल सोहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धन्नाराम ताडा, किशनाराम बाजिया, शिवजी महिया,सुरेंद्रसिंह कारेल बहादुरराम खिलेरी उपसभाध्यक्ष प्रकाशचंद ओझा आदि शिक्षकों ने सम्बोधित किया l


