Translate


Home » नागौर » जसनगर लूणी नदी सडक पर खड्डे में ट्रक फंसने से दोनों ओर लगा लंबा जाम

जसनगर लूणी नदी सडक पर खड्डे में ट्रक फंसने से दोनों ओर लगा लंबा जाम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
184 Views
लूणी नदी रपट पर खड्डे फंसा ट्रक, दो घंटे तक यातायात बाधित
दोनों ओर लगा लंबा जाम, दो घंटे बाद ट्रक को बाहर निकाला

मधुहीर राजस्थान

जसनगर(राजाराम पटेल)। जसनगर कस्बे कि लूणी नदी कि रपट पर गहरे खड्डे में सडक पर रविवार को ट्रक खड्डे में फंसने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 458 पर लगभग दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। इस कारण वाहन चालकों को लंबा इंतजार करना पडा और रास्ते में भारी भीड जमा हो गई।

एनएच 458 पर दो घंटे तक यातायात बाधित रहा
जसनगर-लूणी नदी मार्ग पर तेज – बहाव और वर्षा के कारण कई स्थानों पर गहरे खड्डे हो गए हैं। जहां रविवार को इसी मार्ग पर एक ट्रक गहरे खड्डे में फंस गया, जिससे सडक पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। इसके चलते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बड़ी मश्कत के बाद ट्रक को बाहर निकाला गया और इसके बाद धीरे-धीरे यातायात सुचारु हुआ।

सड़क मरम्मत की मांग
पंचायत समिति सदस्य जसनगर हाऊलाल माली, भाजपा मंडल अध्यक्ष जसनगर राकेश टाक ने कहा कि यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग 458 है। जहां दिन भर आवागमन लगा रहता है। लेकिन लगातार गहरे गड्ढे बनने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने आरएसआरडीसी के अधिकारियों से अपील की कि सडक की तत्काल मरम्मत करवाई जाए, ताकि आमजन को सुरक्षित और सुचारु यातायात की सुविधा मिल सके। यात्रियों ने भी प्रशासन से गुहार लगाई कि मार्ग की स्थायी मरम्मत करवाई जाए। यह सडक जसनगर को पाली, जैतारण, जोधपुर और सोजत, ब्यावर से जोडने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। इस मार्ग पर अक्सर होने वाली ऐसी दुर्घटनाओं से व्यापारी, किसान और छात्र सभी को भारी कठिनाइयों का सामना करना पडता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले