Translate


Home » जोधपुर » धारदार हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

धारदार हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
39 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। लूणी पुलिस ने एक युवक से धारदार हथियार बरामद कर उसे आम्र्स एक्ट में गिरफ्तार किया।
लूणी थाने के हैड कांस्टेबल ओमसिंह ने शिकारपुरा क्षेत्र में जम्भेश्वर नगर कांकाणी निवासी राजेश पुत्र ओमप्रकाश विश्नोई को धारदार हथियार लेकर घूमते आम्र्स एक्ट में गिरफ्तार कर हथियार जब्त किया।
अवैध शराब जब्त : बासनी थाने के एएसआई पप्पाराम ने महादेव होटल सांगरिया बाइपास के पास मदाराम पुत्र मोतीराम जाट को गिरफ्तार कर 63 पव्वे देशी शराब के जब्त किए। इसी तरह कुड़ी भगतासनी थाने के एएसआई भंवरलाल ने झालामंड क्षेत्र में विष्णु पुत्र जीवाराम राव को पकड़ा और अवैध शराब जब्त की।

बिजली गोदाम से हजारों का बिजली सामान चोरी
शहर के निकटवर्ती मथानिया क्षेत्र में एक बिजली गोदाम से हजारों का बिजली का सामान चोरी हो गया। गोदाम पर जब जांच की तो पता लगा कि काफी माल पार हुआ है। अज्ञात शख्स के खिलाफ गोदाम मालिक की तरफ से मथानिया थाने में रिपोर्ट दी गई है।
मथानिया पुलिस के अनुसार तिंवरी रोड मथानिया निवासी मजीद खां पुत्र सत्तार खां ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका बिजली सामान का एक गोदाम मथानिया में आया है। जहां से अज्ञात शख्स बिजली का हजारों का सामान चोरी कर ले गया। एसआई चंद्र किशोर जांच कर रहे है।
अलग अलग स्थानों से बाइक चोरी
महामंदिर और कुड़ी भगतासनी पुलिस थाना क्षेत्र में वाहन चोरों ने दो बाइक को चुराया। संबंधित थाना पुलिस अब जांच कर रही है।
महामंदिर थाने में दी रिपोर्ट में नैणों की ढाणी शिकारगढ़ निवासी राकेश पुत्र ओमप्रकाश नैण ने बताया कि वह मानजी का हत्था क्षेत्र में सात अक्टूबर को आया था। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने अब प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ की है। इसी तरह कुड़ी पुलिस ने बताया कि मूलत: यूपी हाल सी सरस्वती नगर निवासी श्याम रोहित मिश्रा पुत्र अशोक कुमार मिश्रा अपनी बाइक लेकर इंडिया बुल्स की तरफ आया था। जहां से उसकी बाइक कोई चुरा ले गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले