मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। जिले के एक गांव में महिला ने अपने काका ससुर पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दी है। महिला ने परिवाद दिया जिस पर पुलिस ने बगैर नंबर की एफआईआर को संबंधित थाने में भिजवाया है। महिला का पति स्वभाव से भोला बताया गया है। घटना फरवरी से लेकर सितंबर के बीच की है। बार बार तंग और परेशान किए जाने पर पीडि़ता ने एक संस्था से सहयोग लिया था।
पुलिस के अनुसार पीडि़ता के परिवाद पर यह केस दर्ज किया गया है। उसका आरोप है कि उसका पति भोला स्वभाव का है। जिसके चलते वह अपनी पीहर चली गई थी। फरवरी में उसका काका ससुर आया था और उससे दुष्कर्म किया। बाद में वह यौनाचार करने लगा। सितंबर तक वह से तंग और परेशान करता रहा। जिस पर पीडि़ता ने एक संस्था का सहारा लिया और जिला पूर्व में एक थाने में रिपोर्ट दी। मामला ग्रामीण से संबंधित होने पर अन्य जिले में रिपोर्ट को भेजा गया है। जिस पर अब पुलिस ने अब अग्रिम जांच आरंभ की है।



