मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। देवनगर थाना क्षेत्र में मसूरिया हरिजन बस्ती में मंगलवार को दो पक्ष के लोगों के बीच झगड़ा हो गया। एक दूसरे पर पथराव किया गया। पुलिस में इस बारे में परस्पर केस दर्ज हुए है। घटना के सीसीटीवी फुटेज और वीडियो आज वायरल हो गए। पुलिस ने वक्त घटना दो लोगों को शांतिभंग के आरोप में पकड़ा था। केसबाजी में गिरफ्तारी बाकी है।
पुलिस ने बताया कि मसूरिया स्थित हरिजन बस्ती शांति नगर गली नंबर छह में यह झगड़ा हुआ था। दो पक्ष के लोग आमने सामने हुए थे। गाडिय़ों को नुकसान पहुंचाने के साथ पथराव भी किया गया। इसमें एक दो लोग चोटिल भी हुए। इधर घटना का एक वीडियो गुरुवार सुबह वायरल होने पर पुलिस में भी हलचल हुई, लेकिन मामला मंगलवार का होना पुलिस द्वारा बताया गया। वीडियो में पथराव करते हुए लोग नजर आ रहे हैं। इसमें दोनों ओर से परस्पर केस दर्ज कराया गया है। देवनगर थानाधिकारी सोमकरण के अनुसार मंगलवार को दो पक्षों में मारपीट हुई थी, जिसकी दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ मंगलवार शाम को रिपोर्ट दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने बुधवार को इस घटना को लेकर दो लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया। अग्रिम जांच की जा रही है।
घटना के वीडियो में कुछ लोग स्कूटी में तोडफ़ोड़ करते नजर आए है। कुछ महिलाएं घर के अंदर से वीडियो बनाते हुए युवकों से स्कूटी में तोडफ़ोड़ नहीं करने के लिए कहती नजर आ रही हैं। वीडियो में साफ तौर पर दो पक्ष आपस में लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक पक्ष के कुछ लोग आते हैं और डंडा लेकर दूसरे पक्ष की तरफ दौड़ते हैं। वहीं कुछ युवक पत्थर फेंकते हुए भी वीडियो में दिखाई दे रहे हैं।



