मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। गांव से काम की तलाश में जोधपुर आई एक महिला के साथ सामूहिक रेप करने और उसका फोटो वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर उदयमंदिर थाना पुलिस ने तीन नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पांच सात लोगों द्वारा महिला से सालभर से यौनाचार किया जा रहा है। एसीपी स्तर के अधिकारी द्वारा इस बारे में गहन जांच की जा रही है।
उदयमंदिर थाने में महिला ने मुख्य आरोपी दलपत और उसके दो साथियों जगदीश एवं उत्तम को नामजद कर रिपोर्ट दी है। तीन वर्षीय शादीसुदा पीडि़ता का आरोप है कि तकरीबन सालभर पहले वह अपने गांव से जोधपुर काम के सिलसिले में आई थी। तब दलपत से उसका संपर्क हुआ। उसने काम दिलाने का झांसा दिया और पावटा स्थित एक होटल पर लेकर गया। वहां नशीला पेय पिलाने के बाद उससे दुष्कर्म कर फोटो वीडियो बना लिया। इसे वायरल करने की धमकी दी गई और फिर वह यौनाचार करने लगा। बाद में उसने अपने परिचितों से दुष्कर्म करवाया। तीन लोगों को पीडि़ता ने नामजद कर रिपोर्ट दी है, इसमें कुछ और लोग भी शामिल बताए गए है जिन्होंने उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। महिला का पति बीमार रहता है। आरोप है कि नामजद लोगों ने उसे जातिसूचक शब्दों से भी अपमानित किया। घटना से महिला डर गई। महिला ने कुछ दिनों बाद हिम्मत जुटाई और अपने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद बुधवार को उसने उदयमंदिर थाने पहुंचकर नामजद सहित अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दी। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।



