Translate


Home » जोधपुर » फरार युगल ने ली होटल की शरण : देर रात पता लगने पर युवक पर हमला

फरार युगल ने ली होटल की शरण : देर रात पता लगने पर युवक पर हमला

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
43 Views

लडक़ी को ले गए परिजन, युवक को लगा चाकू

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर के रातानाडा इलाके से एक युगल फरार हो गया। देर रात माता का थान स्थित एक होटल पर शरण ली। लडक़ी के घरवालों का पता लगने पर वे उसे ढूंढते हुए होटल पर पहुंचे। जहां लडक़ी को साथ लेकर गए, साथ ही युवक की पिटाई की। बताया जाता है कि युवक पर चाकू से हमला किया गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युगल दो समुदाय के है।
जानकारी के अनुसार रातानाडा इलाके से एक युगल फरार हो गया था। लडक़ी दो दिन से फरार थी। रात को युगल माता का थान क्षेत्र में आई एक होटल पर रूका था। तब लडक़ी के घरवालों को इसका पता लगने पर वे होटल पर पहुंचे। जहां पर लडक़ी को दस्तयाब किए जाने के साथ युवक को पीटा गया। इधर घटना की जानकारी पर पुलिस भी वहां पहुंची। लडक़ी ने बयान में युवक के साथ जाने की इच्छा जताई। रातानाडा थाने में इसको लेकर गुमशुदगी दर्ज होना बताया गया है।
माता का थाना थानाधिकारी शफीक मोहम्मद ने बताया कि लडक़ी ने युवक के साथ जाने की इच्छा जताई है। युवक रातानाडा लोको कॉलोनी का यश मेघवंशी है। उस पर चाकू से वार किया गया है। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। हालत सामान्य बनी है। खतरे जैसे बात नहीं है। लडक़ी के परिजन के कुछ लोगों को पकड़ा गया है, जिनसे पूछताछ जारी है। पुलिस बयान के बाद लडक़ी के कोर्ट बयान कराए जाएंगे। इधर आज सुबह घटना की जानकारी मिलने पर समुदाय विशेष से जुड़े संगठन थाने पर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले