Translate


Home » जोधपुर » हॉस्टल से छात्र का लेपटॉप सामान चोरी

हॉस्टल से छात्र का लेपटॉप सामान चोरी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
47 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर के मसूरिया स्थित एक बॉयज हॉस्टल से छात्र का लेपटॉप और जरूरी सामान चोरी हो गया। घटना 7 दिसंबर की है। पीडि़त छात्र ने अब देवनगर थाने में इसकी रिपोर्ट दी है।
देवनगर पुलिस ने बताया कि मूलत: बीकानेर के खाजूवाला हाल मसूरिया स्थित बॉयज हॉस्टल में रहने वाले छात्र मनोज सिहाग पुत्र देवेेंद्र कुमार जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 7 दिसम्बर को उसके कमरें का ताला तोडक़र अज्ञात शख्स लेपटॉप, जरूरी दस्तावेज, पर्स और सामान चोरी कर ले गया। वह वापिस गांव से आया तो इसका पता लगा। देवनगर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले