Translate


Home » जोधपुर » कायस्थ समाज ने राजीव गौड़ के रेजिडेंट एडिटर के पद पर पदोन्नत होने पर किया सम्मानित

कायस्थ समाज ने राजीव गौड़ के रेजिडेंट एडिटर के पद पर पदोन्नत होने पर किया सम्मानित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
281 Views

जोधपुर। ग्लोबल कायस्थ कांफ़्रेस, नवशिक्षा समाज एवं सर प्रताप विधि महाविद्यालय के तत्वावधान में जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष  राजीव रंजन, श्रीमती रागिनी रंजन प्रबंध न्यासी, श्रीमती कविता श्रीवास्तव राष्ट्रीय अध्यक्ष (सेवा एव मानवाधिकार प्रकोष्ठ) गिरिश माथुर प्रदेश अध्यक्ष दीपेश भटनागर प्रदेश सचिव एवं आशुतोष माथुर प्रदेश सचिव (सीसीसीआई) के नेतृत्व में फर्स्ट इण्डिया न्यूज़ के वरिष्ठ मीडिया पत्रकार राजीव गौड़ के रेजिडेंट एडिटर के पद पर पदोन्नति होने पर कायस्थ समाज की तरफ़ से सम्मानित किया गया जिसके तहत उन्हें साफा पहनाकर कर उनका माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर ग्लोबल कायस्थ कांफ़्रेस की तरफ से उन्हें सम्मान पत्र एवं सर प्रताप विधि महाविधालय की ओर से स्मृति चिन्ह भी भेट किया गया। श्रीमती कविता श्रीवास्तव जी ने उन्हें उपहार स्वरूप अपना पुश्तैनी चांदी का सिक्का भी भेट किया। राजीव गौड़ ने अपने शुरुआत के कार्य दिनों की चर्चा सभी से साझा की ओर किस प्रकार से यहां तक का सफ़र तय किया यह भी बताया।

कार्यक्रम में  गिरिश माथुर सर प्रताप विधि महाविद्यालय के संस्थापक चेयरमैन और ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस आशीष माथुर संभागीय सचिव, दीपशिखा भटनागर, नवशिक्षा समाज के सचिव दुर्गालाल माथुर,कोषाध्यक्ष निर्मल माथुर,सदस्य ललित माथुर, महाविद्यालय के प्राचार्य डा.एस एस राठौड, महाविद्यालय सलाहकार समिति के सदस्य दलपत सिंह खिचीं,अनीस माथुर,संजय माथुर सहित के लॉ विद्यार्थियों ने भी राजीव गौड़ का स्वागत एवं सम्मान किया। अतः में राजीव गौड़ ने सभी का शुक्रिया अदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले