Translate


Home » जोधपुर » शयान खान ने 10वीं में 95% अंक हासिल कर बढ़ाया परिवार और स्कूल का मान

शयान खान ने 10वीं में 95% अंक हासिल कर बढ़ाया परिवार और स्कूल का मान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
13 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा मंगलवार को घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शहर के कैरियर प्लेनेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालोरी गेट के छात्र मोहम्मद शयान खान ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है।

विद्यालय के शिक्षकों ने शयान की मेहनत, अनुशासन और एकाग्रता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शयान ने निरंतर परिश्रम और समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। शयान खान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों के मार्गदर्शन तथा माता शबीना, पिता शम्मी उल्लाह खान और दादा मोहम्मद सलीम से मिली प्रेरणा को दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले