Translate


Home » देश » शहीद दिवस पर समाजसेवियों का सम्मान, सोनिया शर्मा को मिला विशेष सम्मान

शहीद दिवस पर समाजसेवियों का सम्मान, सोनिया शर्मा को मिला विशेष सम्मान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
75 Views

मधुहीर राजस्थान

भिवानी। शहीद दिवस के अवसर पर “शहीद-ए-आज़म भगत सिंह सेवा ट्रस्ट” की ओर से हड्डा पार्क में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शहीदों के परिवारों को सम्मानित करना तथा समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देना रहा।
इस दौरान रक्तदान शिविर एवं भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रक्तदान शिविर में युवाओं सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। वहीं भंडारे में भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली।
कार्यक्रम में उज्ज्वल मंथन भारत सेवा फाउंडेशन की डायरेक्टर सोनिया शर्मा को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सोनिया शर्मा लंबे समय से समाज सेवा, जरूरतमंदों की सहायता, रक्तदान जागरूकता और जनकल्याण के विभिन्न कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उनके योगदान को देखते हुए ट्रस्ट द्वारा उन्हें सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर आयोजक मोनू भगत सिंह एवं उनकी पूरी टीम का विशेष योगदान रहा, जिनके प्रयासों से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों ने सभी समाजसेवियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सेवा भावना को बढ़ावा देते हैं।
कार्यक्रम के अंत में मोनू भगत सिंह और उनकी टीम का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले