जोधपुर। राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय में चल रहे अंतरराष्ट्रीय नर्सेज सप्ताह के अंतर्गत विद्यार्थियों ने तीसरे दिन बुधवार को वर्तमान में समाज के ज्वलंत मुद्दों, सामाजिक घटनाओं एवं परिस्थितियों को फेस पेंटिंग, मेहंदी प्रतियोगिता के दौरान उजागर किया।
राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय जोधपुर के प्रधानाचार्य मुकेश तेतरवाल ने बताया कि विद्यार्थियों में विभिन्न छुपी हुई प्रतिभाओं को उजागर करने व ज्वलंत सामाजिक संदेश देती हुई थीम आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है जिसमे फेस पेंटिंग्स द्वारा चेहरे पर रंगों के माध्यम से बहुत ही सुंदर संदेश दिए गए। विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साह व उमंग के साथ हिस्सा लिया। महाविद्यालय में मास्टर सेफ, फेस पेंटिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को अपनी कल्पना, सोच और विजऩ दिखाने का अवसर मिला। फेस पेंटिंग व मेहंदी प्रतिभागियों ने प्रोफेशनल आर्टिस्ट से भी सुंदर व आकर्षित करने वाली कला का प्रदर्शन कर सबका ध्यान आकर्षित किया। राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय में विभिन्न गतिविधियों के प्रभारी कामाक्षी, राखी भाटी, मोनिका सोलंकी, संगीता सांचोरिया, अंजु सुथार, सोनिया लोबो, पुष्पराज, अनिल के साथ समस्त फैकल्टी व विद्यार्थियों ने सहयोग दिया।



