Translate


Home » Uncategorized » बोरावास में डिस्कॉम टीम पर हमला

बोरावास में डिस्कॉम टीम पर हमला

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
196 Views

जोधपुर। शहर के निकटवर्ती बनाड़ स्थित बोरावास गांव में जांच के लिए गई डिस्कॉम टीम में लगे ठेकाकर्मी के साथ गांव के लोगों ने विरोध जताते हुए मारपीट की और गाड़ी के कांच फोड़ दिए। इस बारे में किसी की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है। ठेकाकर्मी ने मामला दर्ज कराया है।
जोधपुर डिस्कॉम में ठेके पर लगे हैल्पर नायकों का बास नांदड़ी निवासी बालाराम पुत्र मंगलाराम प्रजापत ने मामला दर्ज कराया है। इसमें बताया कि वह 7 मई को स्टाफ के साथ गाड़ी लेकर बोरावास गांव में जांच के लिए गया था। तब एक परिवार के गणपतराम सांसी आदि ने विरोध जताया और मारपीट पर उतारू हो गए। इन लोगों द्वारा गाड़ी के क ांच फोड़ कर नुकसान पहुंचाया गया। घटना में अब बनाड़ पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी हाथ नहीं लगे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले