Translate


Home » जोधपुर » खेत पर काम करते करंट लगने से किशोर की मौत

खेत पर काम करते करंट लगने से किशोर की मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
140 Views

जोधपुर। निकटवर्ती मथानिया के तिंवरी कस्बे में खेत पर काम करते पानी की मोटर चालू करते करंट लगने से एक किशोर की मौत हो गई। इस बारे में मृतक के चाचा की तरफ से मथानिया थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।
पुलिस ने बताया कि तिंवरी स्थित मांगीलाल मुखिया के बेरा पर 15 साल का गिरधारीलाल पुत्र त्रिलोकराम पानी की मोटर चालू कर रहा था। तब उसके अचानक से करंट लग गया। इस पर उसे मथानिया सीएचसी ले जाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। इस बारे में उसके चाचा बिरमाराम पुत्र मोहनराम की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने कार्रवाई के उपरांत शव परिजन को सुपुर्द कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले