141 Views
बीकानेर। बीकानेर में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर जीआरपी पुलिस पहुंची। पुलिस घटना की जांच कर रही हैं। शव को खादिम खिदमतगार सोसायटी व असहाय सेवा संस्था की मदद से मोर्चरी में रखवाया गया। घटना बाबूलाल रेल्वे फाटक के पास की है। मृतक के पास मिले आधार कार्ड के अनुसार मृतक का नाम राहुल खत्री बताया जा रहा हैं।


