Translate


Home » जैसलमेर » पुलिस थाना सदर जैसलमेर द्वारा पवन उर्जा संयंत्रों से आयल चोरी की वारदात का खुलासा कर मुजरिम गिरफ्तार

पुलिस थाना सदर जैसलमेर द्वारा पवन उर्जा संयंत्रों से आयल चोरी की वारदात का खुलासा कर मुजरिम गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
105 Views

जैसलमेर (चुतराराम देवपाल)। दिनांक 06.03.2024 को प्रार्थी तेजसिंह पुत्र रूपसिंह निवासी ग्राम पोहड़ा पुलिस थाना सदर जैसलमेर हाल
प्रोपराईटर पोहड़ा सिक्योरिटी ऐजेंसी जैसलमेर ने पुलिस थाना सदर जैसलमेर रिपोर्ट पेश की कि सुजलोन ग्लोबल सर्विसेज लिमिटेड द्वारा
पोहड़ा के इलाके में बिजली उत्पादन के लिये विद्युत संयन्त्र स्थापित किए हुए है जिनसे उत्पन्न बिजली राज्य सरकार को विधिवत रूप से
वितरण होती है जिसकी सिक्योरिटी की जिम्मेदारी पोहड़ा सिक्योरिटी एजेन्सी को दी हुई है। दिनांक 06.03.2024 की रात्रि में विद्युत संयन्त्र
संख्या जे-091 पर कार्यरत सुरक्षा गार्ड गोपाल सिंह एवं खेमा राम ने सूचना दी की इलाके में गस्ती के दौरान सीएमएस पोहड़ा से डयूटीरत
इंजीनियर द्वारा उन्हे सूचित किया गया कि विद्युत संयन्त्र संख्या जे-091 की कनेक्टिविटी चली गयी है। हमारे द्वारा सुजलोन कम्पनी के
आला अधिकारियों को सुचित कर मौके पर पहुंचा तो विद्युत संयन्त्र बन्द पड़ी थी, यार्ड का दरवाजा तोड़कर चोरों ने मध्य रात्रि में
अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर विद्युत संयन्त्र बन्द करके ट्रॉन्सफॉरमर ऑयल चोरी किया हैं। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू
किया गया।
कार्यवाही पुलिस पवन उर्जा संयंत्रों से चोरी की वारदात को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक, जैसलमेर सुधीर चौधरी के
आदेशानुसार प्रियंका कुमावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जैसलमेर के निर्देशन में राजेश कुमार शर्मा वृताधिकारी वृत जैसलमेर के
सुपरविजन में बगड़ूराम उनि थानाािधकारी पुलिस थाना सदर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर टीम द्वारा सरगर्मी से तलाश कर
तकनीकी साक्ष्यों का प्रयोग कर प्रकरण की वारदात का खुलासा कर मुल्जिम मधुवनसिंह उर्फ माधोसिंह पुत्र भैरूसिंह जाति राजपूत उम्र 20
साल निवासी उमसिंह का पाडा, बडौडा गांव पुलिस थाना सदर जैसलमेर को दस्तयाब कर बाद पूछताछ के गिरफतार किया गया। मुल्जिम
को बाद अनुसंधान माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया। प्रकरण में विस्तृत अनुसंधान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले