जैसलमेर ( चुतराराम देवपाल )। ज्ञात रहे कि महानिदेशक पुलिस राजस्थान जयपुर एवं महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रैंज जोधपुर द्वारा
मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने एवं वांछित अपराधियों की गिरफतारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस
अधीक्षक सुधीर चौधरी के आदेशानुसार प्रियंका कुमावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देषन में राजेश कुमार शर्मा वृताधिकारी वृत के
सुपरविजन में समस्त थानाधिकारियों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही करने एवं
वांछित अपराधियों की धरपकड़ करने के निर्देशों की पालना में बगड़ूराम उनि थानाधिकारी पुलिस थाना सदर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित
कर टीम द्वारा पुलिस थाना सांगड के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में लम्बे समय से वांछित 2500 रूपये के ईनामी अपराधी नीम्बाराम पुत्र
दलाराम जाति जाट उम्र 32 साल निवासी मालपुरा पुलिस थाना आरजीटी जिला बाड़मेर को दस्तयाब कर बाद पूछताछ गिरफतार किया
गया। मुल्जिम से विस्तृत पूछताछ व अनुसंधान जारी है।


