Translate


Home » जोधपुर » शिक्षक ने अपहरण कर छात्रा से किया दुष्कर्म

शिक्षक ने अपहरण कर छात्रा से किया दुष्कर्म

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
202 Views

फलोदी (पारस लूंकड़)। फलोदी जिले के लोहावट पुलिस थाने में एक शिक्षक के खिलाफ छात्रा का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़ित व्यक्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि कोलूपाबूजी गांव में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय,मेघवालों की ढाणी में कार्यरत अध्यापक नेमीचंद कुमावत ने उसकी पुत्री सीनियर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 365, 376 एवं एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच लोहावट के पुलिस उप अधीक्षक शंकरलाल छाबा कर रहे हैं।

शिक्षा अधिकारी पहुंचे

उधर जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्रकुमार शर्मा ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कोलू पाबूजी एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, देचू का दौरा कर इस पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि दोषी शिक्षक वर्तमान में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, देचू में प्रतिनियुक्ति पर लगा हुआ है। पीड़ित छात्रा ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी है। वह राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय, कोलू पाबूजी की छात्रा है।

घटना से लोगों में रोष

इस घटना के बाद समूचे क्षेत्र में लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों ने उसे तत्काल गिरफ्तार करने एवं कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले