Translate


Home » जोधपुर » नैक्सा एवरग्रीन पर 3 लाख ठगी का एक और प्रकरण दर्ज

नैक्सा एवरग्रीन पर 3 लाख ठगी का एक और प्रकरण दर्ज

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
110 Views

जोधपुर। मोटे निवेश और मुनाफे  का प्रलोभन देने  वाली कंपनी नैक्सा एवरग्रीन के खिलाफ एक और प्रकरण करवड़ थाने मेें दर्ज हुआ है। एक युवक को साप्ताहिक लाभांश का लालच देकर उससे 3 लाख रूपए ऐेंठ लिए गए। बाद में कं पनी कर्मचारी कार्यालय बंद कर फरार हो गए।
मेलावास बावड़ी करवड़ निवासी धनसिंह पुत्र जेठू सिंह ने मामला दर्ज करवाया। इसमेें बताया कि नैक्सा एवर ग्रीन के कर्मचारियों जिनमें मेघसिंह आदि ने उसे कंपनी में निवेश के नाम पर तीन लाख रूपए 9 सितंबर 22 को लिए थे। 24 जनवरी 23 को उसे ब्याज सहित रकम मिलनी थी मगर नहीं मिली। कंपनी के लोग यहां से कार्यालय बंद कर फरार हो गए। उसे 14 माह में धन दुगुना करने का लालच दिया गया था। साथ ही साप्ताहिक प्रति मंगलवार को निवेश पर लाभांश की बात हुई थी। बता देें कि कंपनी के खिलाफ अब तक दर्जनों मामलें धोखाधड़ी के कमिश्ररेट में दर्ज हो चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले