Translate


Home » जोधपुर » जोधपुर विद्युत निगम ने विद्युत उपभोक्ताओं से की अपील

जोधपुर विद्युत निगम ने विद्युत उपभोक्ताओं से की अपील

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
91 Views

फलोदी (पारस लूंकड़)। जोधपुर विद्युत वितरण निगम के अधिशासी अभियंता महेशकुमार दहिया ने कहा कि जैसा कि अभी भीषण गर्मी का दौर चल रहा है, जिसमें बीमार एवं वृद्ध लोगों को विद्युत आपूर्ति की महत्ती आवश्यकता होती हैं और विद्युत निगम का भरसक प्रयास रहता है कि विद्युत आपूर्ति बनी रहे, लेकिन अत्यधिक लोड की वजह से कहीं पावर अप-डाउन की समस्या होती हैं, विद्युत ट्रांफार्मर में फ्यूज डिस्कनेक्ट हो जाते हैं, शॉर्ट सर्किट की समस्या, विद्युत आपूर्ति लाइनों में आग लगने इत्यादि समस्याएं आती हैं। उन्होंने कहा कि अगर सभी उपभोक्ता विद्युत आपूर्ति में बचत का ध्यान रखेंगे तो हमें इन समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
दहिया ने आम उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि विद्युत आपूर्ति में बचत को ध्यान में रखते हुए ये उपाय अपनाएं, ताकि पावर लोड की समस्या से निजात मिल सके।
1. रात के समय कूलर और ए.सी. चलाते समय अन्य विद्युत उपकरण बंद रखे।
2. पानी की मोटर का प्रयोग करते समय कूलर और ए.सी. का प्रयोग नहीं करें।
3. वाशिंग मशीन का प्रयोग कूलर ए.सी. चलाने से पूर्व ही करें।
4. अगर पॉसिबल हो तो दोपहर में कूलर और ए.सी.का प्रयोग एक ही रूम में करें, ताकि पावर लोड की समस्या न बने।
5. दिन में भी कूलर ए.सी. का प्रयोग करते समय अन्य विद्युत उपकरण बंद रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले