राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की भूमि का किया निरीक्षण
मधुहीर राजस्थान
देसुरी। उपखंड अधिकारी विवेक व्यास तहसीलदार देसूरी हिरेंद्रसिंह शुक्रवार प्रातः 10:30 बजे घाणेराव पहुंचे। जहां उन्होंने राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की भूमिका निरीक्षण किया। घाणेराव सरपंच एवं सरपंच संघ जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मेवाड़ा ने बताया कि राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन कि भूमि का अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया वहीं बाउंड्री की निमित्त भूमि का पुजन पंडित गोपाल दवे ने राज योगी सुचिता बहन के हाथों से विधिवत पूजन करवाया एवं काम शुरू करवाया गया।
भूमि पूजन विधि में घाणेराव सरपंच एवं सरपंच संघ जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मेवाड़ा पूर्व सरपंच श्रीमती संतोष मेवाड़ा, गुड़ा जाटान पुर्व सरपंच एवं पंचायत समिति सदस्य विक्रमसिंह इंदा सहित ब्रह्माकुमारी संस्था के अनेक सदस्यों ने सहयोग के लिए हाथ बढ़ाया, माउंट आबू से पधारे राज योगी ब्रह्मा कुमार सुधीर ने इस भूमि पर बनने वाले प्रोजेक्ट कल्याण सरोवर के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि यह स्थान धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा इस क्षेत्र में कल्याण सरोवर बनने से राजस्थान में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा जिसका लाभ आमजन को प्राप्त होगा। इस अवसर पर राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की ओर से उपखंड अधिकारी विवेक व्यास तहसीलदार हिरेंद्रसिंह सरपंच संघ जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मेवाड़ा पूर्व सरपंच श्रीमती संतोष मेवाड़ा पंचायत समिति सदस्य विक्रम सिंह इंदा का साफा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया।


