मधुहीर राजस्थान
(असरफ मारोठी) बाड़मेर। बिंजराड पुलिस ने दहेज के लिए पत्नी को मानसिक एवं शारीरिक रूप से तंग और परेशान कर कुल्हाड़ी से हत्या करने के इरादे से मारपीट करने के प्रकरण मे त्वरित कार्यवाही कर नामजद आरोपी को किया गिरफ्तार
बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक श्री नरेन्द्र सिंह मीना ने बताया कि पुलिस मुख्यालय व महानिरीक्षक पुलिस, जोधपुर रेंज, जोधपुर के निर्देशानुसार वांछित अपराधियो की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान में बाड़मेर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसाराम बोस व वृताधिकारी श्रीमती कृतिका यादव वृत चौहटन के निकट सुपरविजन में उप निरीक्षण हनुमाना राम थानाधिकारी पुलिस थाना बीजराड़ द्वारा मय पुलिस जाब्ता के साथ प्रकरण संख्या 35 दिनांक 11 मई 2024 धारा 498 – ए, 307, 323/34 भादसं पुलिस थाना बींजराड़ में मुल्जिम देदाराम द्वारा अपनी पत्नी को दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से तंग परेशान कर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या करने के इरादे से मारपीट करने के प्रकरण मे त्वरित कार्यवाही कर नामजद आरोपी देदाराम पुत्र जोराराम जाति भील उम्र 35 वर्ष पैशा मजदूरी निवासी ढोक पुलिस थाना चौहटन जिला बाड़मेर को किया गिरफ्तार उक्त प्रकरण में मुलजिम से पूछताछ व अग्रिम पुलिस अन्वेषण जारी है।


