100 Views
जोधपुर। शहर के डंपिंग यार्ड से केरू डंपिंग स्टेशन पर कचरा परिवहन करने के दौरान खुले में कचरा परिवहन करने पर नगर निगम उत्तर ने डंपर चालक से जुर्माना राशि वसूल की है। आयुक्त उत्तर अतुल प्रकाश शुक्रवार को शहर के विभिन्न वार्डो का निरीक्षण कर रहे थे, इसी दौरान कायलाना चौराहे से आगे एक डंपर चालक कचरा केरू डंपिंग स्टेशन ले जा रहा था। डंपर चालक बिना ढके कचरे का परिवहन कर रहा था जिससे सड़क पर कचरा फैल रहा था और इससे आमजन को काफी परेशानी हो रही थी। इस पर आयुक्त उत्तर अतुल प्रकाश ने डंपर चालक को रुकवाया और मौके पर ही नगर निगम अधिकारियों को बुलाया। आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम उत्तर अतिक्रमण टीम मौके पर पहुंची और डंपर चालक से जुर्माना राशि वसूल की गई। आयुक्त उत्तर अतुल प्रकाश ने स्वच्छता विंग से जुड़े सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि डंपिंग यार्ड से केरू डंपिंग स्टेशन कचरा ले जाने वाले सभी वाहन में कचरा तिरपाल से पूरी तरह से ढका हो और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों ke विरुद्ध कार्रवाई की जाए।



