मधुहीर राजस्थान
जैसलमेर। पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान के निर्देशन पर जैसलमेर की जिला ईकाई की बैठक रविवार को अमर शहीद सागरमल गोपा सीनियर स्कूल परिसर में सम्पन्न हुई। जिलाध्यक्ष रतन सिंह भाटी ने कहा राज्य सरकार से अपनी वाजिब मांगे मनवाने हेतु फोरम का पूर्ण प्रयास रहेगा राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर सम्मानित शिक्षकों की इस फोरम की अगली बैठक जयपुर में आयोजित होगी। दीनाराम सुथार ने बताया कि जैसलमेर से एक दल जयपुर जाकर सम्मेलन में अपनी भागीदारी करेगा। मंत्री रहीमखान ने पिछली बैठक का विवरण पढा तथा षाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह ने वित्तिय लेखा जोखा प्रस्तुत किया। तनेसिंह सोढा ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पर विचार रखे। दलपतराम ने पौधारोपण के बारे में अपनी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। अध्यक्ष द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन भूरसिंह द्वारा किया गया।
