मधुहीर राजस्थान
जैसलमेर ( चुतराराम देवपाल ) । पुलिस थाना रामदेवरा द्वारा चोरी की वारदात का खुलासा कर चार मुजरिम को गिरफ्तार किया दिनांक 08.03.2024 को प्रार्थी प्रभात प्रधान प्रोजेक्ट मैनेजर जल जीवन मिषन रामदेवरा ने पुलिस थाना रामदेवरा पर रिपोर्ट पेश की कि पोकरण-फलसुंड-बालोतरा-सिवाना परियोजना पार्ट-3 बी जल जीवन मिशन परियोजना के अन्तर्गत कुल 87 ग्रामो में पाईप लाईन बिछाने का कार्य प्रगति पर है इस प्ररियोजना के अन्तर्गत प्रत्येक घर मे घरेलु जल सबंध उपलब्ध करवाया जाना प्रस्तावित है। इसी के तहत ग्राम लोहारकी में उच्च जलाशय के पास चार-दीवारी के अलग-अलग ग्रामों मे पेयजल वितरण व्यवस्था हेतु कुल 7 वाल्व की फिटिंग कर लगाये गये थे आज सुबह ग्रामीणों द्वारा दुरभाष पर यह अवगत कराया गया कि रात्रि मे अज्ञात चोरों द्वारा उक्त वाल्व फिटिग सहित चुराकर ले गये है। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के आदेशानुसार गोपालसिंह भाटी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पोकरण के निर्देशन में भवानीसिंह वृताधिकारी वृत पोकरण के सुपरविजन में शंकरलाल उनि थानाधिकारी पुलिस थाना रामदेवरा के नेतृत्व पुलिस टीम गठित कर टीम द्वारा मुल्जिमान की सरगर्मी से तलाश कर आसुचना संकलन कर तकनीकी आधार पर प्रकरण का खुलासा कर मुल्जिमान रमजान उर्फ लादेन पुत्र बचायेखां जाति मुसलमान निवासी लाठी पिराणे पुत्र मोहम्मद खां जाति मुसलमान निवासी लाठी सुरेश कुमार पुत्र शिवराम जाति भील निवासी लाठी व लक्ष्मणराम पुत्र बींजाराम जाति भील निवासी लाठी को दस्तयाब कर बाद पूछताछ गिरफ्तार किया गया। मुल्जिमान को माननीय न्यायालय में पेष कर पीसी रिमाण्ड प्राप्त किया गया। मुल्जिमान से पूछताछ व अनुसंधान जारी है।



