164 Views

मधुहीर राजस्थान
(न्यूज रिपोर्ट – गुलाब सिंह सिसोदिया)
जोधपुर। लुणावास खारा ग्राम पंचायत भवन मे सोमवार को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड जोधपुर व बाण माता इंडेन ग्रामीण वितरक धवा के तत्वाधान मे गैस सुरक्षा की संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें जोधपुर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से एरिया मैनेजर मुकेश कुमार सैनी ने महिलाओ को गैस इस्तेमाल करते समय बरतने वाली सावधानीयो के बारे मे बताया तथा उसके सुरक्षित रख-रखाव के बारे मे समझाया। इस अवसर पर लुणावास खारा गाँव के सरपंच प्रतिनिधि किशन सिंह, गजेंद्र सिंह, डूंगरराम दमामी,वीरम बाजार व अन्य वरिष्ठ जन मौजूद रहे।


