Translate


Home » जोधपुर » हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, एक किन्नर गुट ने पुलिस कमिशनर के नाम सौंपा ज्ञापन

हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, एक किन्नर गुट ने पुलिस कमिशनर के नाम सौंपा ज्ञापन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
121 Views

(मधुहीर राजस्थान)

जोधपुर। किन्नर गुटों के बीच चल रही लड़ाई आज फिर सामने आई। सोमवार को एक गुट ने दूसरे गुट के खिलाफ पुलिस कमिश्नर के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें हमला करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई।
कागा रोड स्थित शीतला माता के मन्दिर के पास रहने वाले मन्जू किन्नर उर्फ गणपत मेघवाल ने ज्ञापन में बताया कि घंटाघर निवासी सरोज मासी द्वारा उसके गुट के किन्नरों पर लगातार हमले करवाए जा रहे है। गत 11 फरवरी को शास्त्रीनगर एरिया में रवि, पायल, निकिता, पल्लवी, डिम्पल, काजल, परी, आदिल आदि ने अपनी स्कॉर्पियों से उसकी स्वीफ्ट डिजायर गाड़ी पर हमला किया था। इसकी शिकायत पुलिस थाना सरदारपुरा में करवाई गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसके चेले अभिषेक उर्फ रानी पर गत एक मई को सुमन, खुशबु, पल्लवी, सोनिया व कुछ आपराधिक प्रवृति के गुण्डे मनीष, रवि, आदिल खान ने षडयंत्रपूर्वक हमला कर मारपीट की। इसकी प्रथम सूचना रिपोर्ट पुलिस थाना प्रतापनगर सदर में दर्ज करवाई थी। उक्त रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद वह स्वयं अन्य चेलों के साथ कुत्तों के बाड़े सूरसागर जोधपुर पर पहुंची तो पहले से घात लगाकर बैठे सरोज मासी, रवि, मनीष, सुमन व अन्य किन्नरों ने उसकी गाड़ी को टक्कर मारी और गाड़ी से नीचे उतारकर लाठी, सरियों, धारधार हथियारों, चाकू से जानलेवा हमला किया। इसकी रिपोर्ट भी पुलिस थाना सूरसागर में दर्ज है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले