159 Views
(मधुहीर राजस्थान)
जोधपुर। फलोदी शहर के युवाओं को स्मैक व एमडी के चुंगल में फांसने के खिलाफ जिला पुलिस ने अभियान चलाकर बरकत कॉलोनी में एक बार फिर स्मैक व एमडी के कारोबार का खुलासा किया है। स्थानीय पुलिस थाना फलोदी की टीम के साथ मिलकर स्पेशल टीम ने एमडी व स्मैक तस्करी में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
फलोदी जिला पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना ने बताया कि जिला स्पेशल टीम फलोदी व थाना फलोदी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बरकत कॉलोनी फलोदी में 11.96 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) व 12.91 ग्राम अवैध एमडी (मिफीड्रोन) बरामद कर आरोपी बापिणी हाल बरकत कॉलोनी निवासी असलम पुत्र उमराम खान को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।



