Translate


Home » जोधपुर » महिला का आरोप सास ससुर देह व्यापार में धकेल रहे, फोटो वीडिया से ब्लैक मेल

महिला का आरोप  सास ससुर देह व्यापार में धकेल रहे, फोटो वीडिया से ब्लैक मेल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
37 Views
पति ने कार चढ़ाकर मारने का किया प्रयास, महिला अस्पताल में भर्ती, दहेज प्रताडऩा एवं हत्या प्रयास का केस दर्ज

जोधपुर। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र की रहने वाली एक महिला और उसके भाई को पति ने कार से कुचलने का प्रयास किया। अपने दोस्तों एवं पिता संग मिलकर मारपीट की। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बारे में पुलिस ने दहेज प्रताडऩा एवं हत्या प्रयास का प्रकरण दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि सास ससुर उस देह व्यापार का दबाव बना रहे है। उसके अश£ील फोटो वीडियो बनाने के बाद उसे खाना दिया जाता है। मामले में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस तफ्तीश कर रही है।
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में 25 साल की एक महिला ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि उसकी शादी वर्ष 2022 में कपिल सिंधी के साथ हुई थी। शादी के दस दिन बाद ही उसका पति और सास- ससुर दहेज के मांग को प्रताडि़त करने लगे। बाद में उस पर देह व्यापार के लिए दबाव बनाया जाने लगा। उसकी अश£ील फोटो वीडियो बनाने के बाद उसे खाना दिया जाता था। कई बार महिला अपनी मां के घर जाकर खाना खाती थी। उसके पति ने कहीं से लोन ले रखा है। इसके पैसों के लिए उस पर दबाव बनाया गया और घर से बेघर कर दिया गया। 16 मई को महिला अपने भाई के साथ शनि मंदिर को दर्शनार्थ गई थी। तब जीवन ज्योति अस्पताल के सामने उसका पति कपिल सिंधी कार लेकर आया और भाई बहन पर कार को चढ़ा दिया। जिससे दोनों स्कूटी से नीचे गिर गया। बाद में कार में पति और अन्य लोगों ने मारपीट की। जिससे महिला और उसका भाई घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने अब दहेज प्रताडऩा एवं हत्या प्रयास का प्रकरण दर्ज किया है। अग्रिम जांच एसआई फगलूराम की तरफ से की जा रही है। आरेापी पति हाथ नहीं लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले