112 Views
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर के जालोरी गेट के अंदर रहने वाले एक युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकु शी कर ली। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। इस बारे में मृतक के भाई की तरफ से खांडाफलसा थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई है। पुलिस ने बताया कि जालोरी गेट के अंदर महालक्ष्मी स्कूल के पास रामदेव मंदिर गली में रहने वाले 27 वर्षीय महेश परिहार पुत्र शिवलाल परिहार ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या का कारण सामने नहंी आया है। इस बारे में उसके भाई मनीष परिहार ने मामला दर्ज करवाया है।


