162 Views
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित तनावड़ा में किराणा दुकान पर पुलिस ने रेड देकर वहां से अवैध डोडा पोस्त बरामद कर आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। दुकान से 57 ग्राम डोडा पोस्त मिला है।
थानाधिकारी शफीक खां ने बताया कि तनावड़ा स्थित ऋषभ महादेव किराणा दुकान पर अवैध डोडा पोस्त रखा होने की जानकारी पर पुलिस वहां पहुंची। तब दुकान से 57 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। इस पर दुकानदार बेरों का बास तनावड़ा निवासी ओमाराम पुत्र गिरधारीलाल जाट को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया।


