390 Views
मधुहीर राजस्थान
देसुरी। बाली विधायक पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री पुष्पेंद्र सिंह राणावत पंचायत समिति सदस्य विक्रम सिंह इंदा देर रात नारलाई पहुंचे। मुख्य बस स्टेशन पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष जगदीश सिंह गहलोत ने विधायक राणावत की आगवानी की विधायक राणावत सीधे पूर्व सरपंच पुर्व पंचायत समिति सदस्य एवं सहकारी समिति अध्यक्ष मंगनाराम चौधरी के निवास स्थान पहुंचे जहां पर चौधरी की माता का पिछले दिनों देहांत होने पर चौधरी एवं शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। इस अवसर पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष जगदीश सिंह गहलोत पूर्व मंडल संगठन मंत्री मदनलाल राठौड़ भोलाराम चौधरी सखाराम चौधरी लोकेशसिंह गहलोत सहित ग्रामीण मौजूद रहे।


