मधुहीर राजस्थान
बगड़ी नगर (रमेश भट्ट)। श्री महासती चन्दन बाला जैन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बगड़ी नगर से इस वर्ष कला वर्ग के प्रथम बैच की बालिकायें पूजा 89.80 प्रति. खुशी खानम 89.60 प्रति, ममता 83.40 प्रति, अलवीरा 83 प्रति., मनीषा 81.20 प्रति., परिनीता 80.20 प्रति., भुमिका सैन 73.40 प्रति., अंकिता मेवाड़ा 0.60 प्रति., पूजा प्रजापत 69.40 प्रति., कमरुनिसा 68.80 प्रति., आयसा बानो 68.40 प्रति., मानसी गर्ग 67.60 प्रति. ,सोनु 67.60 प्रति., शबाना नुरी 65.20 प्रति., बतुल बानो 63.40 प्रति., और सुनिता गुर्जर 60.40 प्रति. अंकों के साथ प्रथम श्रेणी से 12 वीं उतीर्ण करने पर उनके अभिभावकों की उपस्थिति में सम्मान समारोह का योजन किया गया। सभी छात्रों का माल्यार्पण का हार्दिक अभिनंदन किया।
समारोह को सम्बाधित करते हुये कालू सिंह व.अ. ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । भिभावक युसुुफ मोहम्मद ने जीवन में सफलता को लगातार बनाये रखने की बात कही और इस वर्ष कक्षा 12 में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाली छात्रों को 1-1 हजार रुपये देने की घोषणा की। प्रधानाचार्य महेन्द्र कुमार मेवाड़ा ने छात्राओं के केरियर सम्बन्धी जानकारी देते हुये ग्राम बगड़ी नगर से कला वर्ग में प्रथम दो स्थान प्राप्त रने वाली छात्राओं का बहुमान किया। श्रीमती दरियाव कंवर अध्यापिका ने इन समस्त 16 बालिकाओं को 5-5 सौ रुपए पुरस्कार स्वरूप देने की घोषणा की। कार्यक्रम में गौतम चन्द, मोहम्मद असलम, राकेश कुमार, श्रीमती शबाना, सन्तोष देवी, मुकेश कुमार, मोती राम, भोलाराम उपस्थित रहे। मंच संचालन सुमेर सिंह व.अ. ने किया।


