Translate


Home » जोधपुर » चाय की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर युवक से 78 हजार की धोखाधड़ी

चाय की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर युवक से 78 हजार की धोखाधड़ी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
147 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। फू लबाग बेरा मंडोर में रहने वाले एक युवक को चाय की फे्रंचाइजी देने के नाम पर 78 हजार 400 रूपए की ठगी कर ली गई। शातिर ने टालमटोल जवाब के बाद फे्रंचाइजी देने से इंकार कर दिया, बदले में बाकी की रकम को हड़प कर गया। इस बारे में पीडि़त ने मंडोर थाने में धोखाधड़ी में रिपोर्ट दी है।
फूलबाग बेरा मंडोर निवासी विशाल पुत्र नरेंद्र सिंह गहलोत ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि  उसने विज्ञापन के आधार पर 6 फरवरी को एक नंबर पर कॉल किया था। तब सामने वाले शख्स ने खुद को आशुतोष होना बताकर अमृततुलम चाय के फे्रंचाइजी देने की बात की। इसके लिए विशाल की तरफ से 9 फरवरी से लेकर मार्च के बीच में उसे 2. 28 लाख से ज्यादा रूपए दिए गए। इस पर विशाल ने बाद में एक दुकान भी पावटा में किराए पर ले ली। मार्च में समय बीतने के बाद फे्रंचाइजी नहीं मिलने पर उसने आशुतोष से बात की तो उसने फे्रेंचाइजी देने से इंकार कर दिया। रूपए वापिस मांगने पर उसने 1.50 लाख रूपए फिर से लौटा दिए। मगर 78 हजार 400 रूपए अब तक नहीं लौटाने पर पीडि़त ने मंडोर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज करवा दिया। पुलिस जांच में लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले