158 Views
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर के चुतरावता पुल बालाजी मंदिर के सामने आई एक ज्वैलरी शॉप में खरीददारी के बहाने दो महिलाएं 50 हजार के आभूषण चोरी कर ले गई। दुकानदार ने इस बारे में माता का थान पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है। महिलाओं की पहचान के साथ तलाश की जा रही है। माता का थान पुलिस ने बताया कि उदय भवन घोड़ों का चौक सदर बाजार निवासी युधिष्ठर पुत्र हीरालाल मालवीय ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी एक ज्वैलरी शॉप चुतरावता पुल बालाजी मंदिर के सामने विश्वकर्मा ज्वैलर्स नाम से आई है। 20 मई की दोपहर में दो महिलाएं खरीद के बहाने आई और वहां से मौका पाकर सोने का टीडीपळका और चांदी के पाजजेब चुरा ले गई। इसकी अनुमानित कीमत 50-60 हजार रूपए है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से महिलाओं की पहचान के साथ तलाश की जा रही है।


