Translate


Home » जोधपुर » मादक पदार्थ तस्करी मामलों में वांछित इनामी गिरफ्तार

मादक पदार्थ तस्करी मामलों में वांछित इनामी गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
95 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। श्रीगंगानगर जिले में मादक पदार्थ तस्कारी के दो प्रकरणों में लबे समय से फरार वांछित इनामी अपराधी को लोहावट पुलिस ने दस्तयाब कर श्रीगंगानगर पुलिस को सुपुर्द किया है। फलोदी पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना ने बताया कि आसूचना के आधार पर एसपी श्रीगंगानगर की ओर से 2500 रुपए के इनामी अपराधी पुलिस थाना गंगानगर सदर व सुरजगढ़ में मादक पदार्थ तस्करी के दो प्रकरणों में वांछित आरोपी हंसादेश लोहावट निवासी कैलाश पुत्र चंपालाल विश्नोई को दस्तयाब किया गया। आरोपी पुलिस थाना लोहावट का हिस्ट्रीशीटर है। जिसको अनुसंधान के लिए श्रीगंगानगर पुलिस को सुपुर्द किया गया। एसपी ने बताया कि दस्तयाब किए गए आरोपी कैलाश विश्नोई के विरूद्ध विभिन्न पुलिस थानों में अवैध हथियार, मादक पदार्थ तस्करी, हत्या के प्रयास सहित एक दर्जन मुकदमें दर्ज होकर आरोप पत्र न्यायालय में पेश किए जा चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले